ऑपरेशन शुद्धि में बड़ी कार्रवाई: 86 किलो गांजा के साथ तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, ₹55 लाख का माल बरामद
सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है।
5:18 PM, Aug 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है। थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस, चौकी लोढ़ी, चौकी चुर्क और एसओजी/सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में पुलिस ने तीन तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 86 किलोग्राम अवैध गांजा, एक बिना नंबर प्लेट की किआ कार, तीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन और ₹680 नकद बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक बरामद सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹55 लाख है।ईको प्वाइंट के पास घेराबंदी कर पकड़े गए तस्कर पुलिस के अनुसार, 20 अगस्त 2026 को रॉबर्ट्सगंज पुलिस और एसओजी/सर्विलांस टीम लोढ़ी टोल प्लाजा से पहले ईको प्वाइंट के पास संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि काले रंग की बिना नंबर प्लेट वाली किआ कार से तीन लोग उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी की ओर जा रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की। कुछ देर बाद संदिग्ध कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया तो कार सवारों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को करीब शाम 7:28 बजे गिरफ्तार कर लिया। *कार से 35 बंडलों में मिला 86 किलो गांजा*
क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा की मौजूदगी में पुलिस ने नियमानुसार कार की तलाशी ली। कार की डिग्गी और सीट के पास खाकी रंग के टेप से लिपटे 35 बंडल बरामद हुए। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर इनमें कुल 86 किलोग्राम गांजा मिला।पुलिस के मुताबिक गांजे को चार प्लास्टिक की बोरियों में रखा गया था, जिनका वजन क्रमशः 22, 22, 21 और 21 किलोग्राम था। बरामद मादक पदार्थ को नियमानुसार सील कर कब्जे में ले लिया गया। *उड़ीसा से वाराणसी तक फैले नेटवर्क का खुलासा*
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे फुलवानी, उड़ीसा से गांजा लेकर वाराणसी पहुंचाने जा रहे थे। पुलिस के अनुसार, भोजपुर (आरा), बिहार निवासी एक व्यक्ति द्वारा गांजा मंगाने के लिए धन और वाहन की व्यवस्था की जाती थी। इसके बाद आरोपियों को तय स्थान पर खेप पहुंचाने के लिए भेजा जाता था।
पुलिस के मुताबिक गांजा पहुंचाने के एवज में कार चालक राजकुमार पासवान को करीब ₹30 हजार, विकास कुमार राय को ₹25 हजार और विनोद साव को करीब ₹15 हजार दिए जाने की बात सामने आई है। रास्ते के खर्च और वाहन की लोकेशन व मार्ग संबंधी जानकारी उपलब्ध कराने में भी उक्त व्यक्ति की भूमिका बताई गई है।पुलिस अब बरामद मोबाइल फोन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। *गिरफ्तार आरोपी* राजकुमार पासवान (35) पुत्र स्व. पंचानन्द पासवान,बड़हरा,विकास कुमार राय (24) पुत्र सत्येन्द्र राय, निवासी सुरंगापुर, थाना संदेश, भोजपुर (आरा), बिहार।विनोद साव (35) पुत्र मन्नू साव, निवासी मटुकपुर, थाना बड़हरा, भोजपुर (आरा), बिहार। *बरामदगी का विवरण*86 किलोग्राम अवैध गांजा* —अनुमानित कीमत ₹43 लाखबिना नंबर प्लेट की किआ कार,अनुमानित कीमत ₹12 लाखतीन एंड्रॉयड मोबाइल फोन₹680 नकद,कुल अनुमानित कीमत करीब ₹55 लाखएनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्जपुलिस ने गिरफ्तारी और बरामदगी के आधार पर थाना रॉबर्ट्सगंज में मु0अ0सं0-705/2026 दर्ज किया है। मामले में धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाईकार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक नागेश सिंह, चौकी प्रभारी लोढ़ी उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, चौकी प्रभारी चुर्क उपनिरीक्षक धर्मनारायण भार्गव समेत थाना रॉबर्ट्सगंज और एसओजी/सर्विलांस टीम के पुलिसकर्मी शामिल रहे।पुलिस के अनुसार, पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
यह भी पढ़ें






