थाना रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ₹25 हजार का इनामी गौ-तस्कर गिरफ्तार
पूर्व पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार चल रहा था आरोपी, प्रयागराज स्थित घर के पास से दबोचा गया
sonbhadra
3:40 PM, Aug 8, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Vedvyas Singh Maurya

Photo : Sonprabhat News
सोनभद्र। वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना रायपुर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने पूर्व में हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान फरार हुए ₹25,000 के इनामी गौ-तस्कर को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) श्री ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुधीर कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, थाना रायपुर में 18 जून 2026 को दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 89/2026, धारा 109 बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट एवं 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम में वांछित अभियुक्त करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र स्व. जगी नारायण, निवासी ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज, घटना के बाद से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। थाना रायपुर एवं रामपुर बरकोनिया पुलिस की संयुक्त टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी थी।
पुलिस टीम ने 8 अगस्त 2026 को रात करीब 12:50 बजे आरोपी को उसके घर के पास ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
गिरफ्तार अभियुक्त
करियवा यादव उर्फ राजबहादुर पुत्र – स्व. जगी नारायण निवासी – ग्राम गेरुआडीह, थाना मांडा, जनपद प्रयागराज
विज्ञापन
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- विजय कुमार चौरसिया, प्रभारी निरीक्षक, थाना रायपुर
- राम सिंहासन शर्मा, थानाध्यक्ष, थाना रामपुर बरकोनिया
- हे0का0 राजीव कुमार, थाना रायपुर
- हे0का0 संजय कुमार सिंह, थाना रामपुर बरकोनिया
- का0 दीप सिंह, थाना रायपुर
- का0 सुनील कुमार, थाना रामपुर बरकोनिया






