Big breaking:मिर्जापुर टायर फटने से ट्रक घर में घुसा, 3 की मौत, 2 गंभीर
Big breaking:मिर्जापुर टायर फटने से ट्रक घर में घुसा, 3 की मौत, 2 गंभीर
10:01 AM, Jul 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक का टायर फटने के बाद वह अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसा। हादसे में घर के अंदर सो रहे तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।यह दुर्घटना वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर कुदारन गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, ट्रक वाराणसी से सोनभद्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक टायर फटने से चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रक सीधे एक मकान में जा घुसा।मृतकों की पहचान राजा (50), चंद्रतरा देवी (50) और सुखिया देवी (65) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में 12 वर्षीय सुहानी और 55 वर्षीय सुनील शर्मा गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।घटना की सूचना मिलते ही अहरौरा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों ने क्रेन की मदद से ट्रक को हटाकर उसके नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद एडिशनल एसपी और मड़िहान क्षेत्राधिकारी (सीओ) भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें






