बड़ी खबर:बैंक से 30 हजार निकालकर निकली महिला से छिनैती,ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को दबोचा
सोनभद्र। घोरावल सर्किल क्षेत्र के पटका चौराहे पर दिनदहाड़े छिनैती की घटना से हड़कंप मच गया। बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर टोटो से घर लौट रही एक महिला का बाइक सवार तीन उचक्कों ने रुपये और मोबाइल फोन रखा झोला छीन लिया। हालांकि, महिला के शोर मचाने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक भी
9:33 PM, Nov 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर घर जा रही महिला से छिनैती, ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को दबोचा
शोर मचाने पर दौड़े ग्रामीण, घेराबंदी कर पकड़े गए आरोपी; पुलिस ने बाइक कब्जे में लेकर दर्ज किया मुकदमा
सोनभद्र। घोरावल सर्किल क्षेत्र के पटका चौराहे पर दिनदहाड़े छिनैती की घटना से हड़कंप मच गया। बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर टोटो से घर लौट रही एक महिला का बाइक सवार तीन उचक्कों ने रुपये और मोबाइल फोन रखा झोला छीन लिया। हालांकि, महिला के शोर मचाने पर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को घेरकर पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चोरट गांव निवासी रीता देवी औराही स्थित एक निजी बैंक से 30 हजार रुपये निकालकर अपने स्वजन के साथ घर लौट रही थीं। रास्ते में पटका चौराहे पर वे गोलगप्पे खाने के लिए रुक गईं। बताया जा रहा है कि गोलगप्पे का भुगतान करते समय उचक्कों की नजर उनके पास मौजूद नकदी पर पड़ गई। इसके बाद जैसे ही महिला और उनके स्वजन टोटो में सवार हुए, बाइक सवार तीन युवकों ने उनका झोला छीन लिया और भागने लगे।अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गईं, लेकिन उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की ओर दौड़े और भाग रहे तीनों युवकों को घेरकर पकड़ लिया।
यह भी पढ़ें
इसके बाद ग्रामीणों ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक भी अपने कब्जे में ले ली।दिनदहाड़े हुई इस घटना से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, ग्रामीणों की सजगता और महिला के साहस के चलते आरोपी मौके से भागने में सफल नहीं हो सके।
विज्ञापन
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश कुमार राय ने बताया कि बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही महिला का झोला उचक्कों ने छीन लिया था। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।






