सोनभद्र में " अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी" का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनूप गुप्ता बने नये जिलाध्यक्ष
सोनभद्र में " अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी" का बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनूप गुप्ता बने नये जिलाध्यक्ष
8:49 AM, Jun 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: U gupta

रेणुकूट, सोनभद्र, अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी ने सोनभद्र जिले में संगठन को नई धार देते हुए जिला कमेटी का पुनर्गठन किया है। शनिवार को रेणुकूट में हुई महत्वपूर्ण बैठक में शिवा पार्क निवासी युवा नेता *अनूप गुप्ता* को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
जिला प्रभारी *विनोद अग्रवाल* की अध्यक्षता में हुई बैठक में संगठन के विस्तार और जमीनी मजबूती पर मंथन हुआ। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता और जिला प्रभारी की सहमति से पूरी जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
*नवगठित सोनभद्र जिला कार्यकारिणी*- *जिलाध्यक्ष*: अनूप गुप्ता- *जिला महासचिव*: रमाशंकर केशरी - *जिला उपाध्यक्ष*: डब्ल्यू प्रसाद गुप्ता- *जिला कोषाध्यक्ष*: लड्डू केशरी- *जिला संगठन मंत्री*: विजय अग्रवाल- *जिला सचिव*: विकास चंद गुप्ता- *सह संगठन मंत्री*: बबलू शाह- *जिला संयोजक*: प्रभात मोहन गुप्ता- *जिला मीडिया प्रभारी*: गोविंद गुप्ता- *जिला प्रवक्ता*: अनुज अग्रवाल- *जिला संयुक्त सचिव*: अम्बिका गुप्ता
*"अखिल भारतीय हमारा समाज पार्टी नीतियों को घर-घर पहुंचाएंगे"* बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने नई टीम को बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।
जिलाध्यक्ष अनूप गुप्ता ने कहा, "पार्टी ने जो भरोसा जताया है उस पर खरा उतरूंगा। हमारा लक्ष्य समाज के आखिरी व्यक्ति तक पार्टी की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाना है।"
जिला प्रभारी विनोद अग्रवाल ने कहा कि नई टीम युवा जोश और अनुभव का संगम है। सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा से जनहित के मुद्दों पर काम करेंगे और 2027 की तैयारी अभी से शुरू करेंगे।
बैठक का समापन "संगठन मजबूत, समाज सुरक्षित" के नारे और राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






