बड़ी सफलता:50 किग्रा अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार
थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा 50 किग्रा अवैध गांजा के साथ 03 अभियुक्त गिरफ्तार, राबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र का मामला
9:33 PM, Apr 12, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: संजय सिंह

**
राबर्ट्सगंज सोनभद्र पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की गई आज रविवार की रात्रि चेकिंग के दौरान चुर्क चौकी क्षेत्र अंतर्गत पंचमुखी मंदिर के सामने मुख्य सड़क, ग्राम सहिजन खुर्द, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के पास मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध बोलेरो वाहन को घेरकर 03 अभियुक्तों राजकुमार पुत्र लुद्दुर उर्फ माता प्रसाद, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 50 वर्ष,शिवम यादव पुत्र जगरनाथ यादव, निवासी ग्राम अतरैला बेलन बरौधा, थाना लालगंज, जनपद मीरजापुर उम्र लगभग 19 वर्ष,अभिषेक सोनकर पुत्र पप्पू, निवासी ग्राम विजयपुर, थाना विन्ध्याचल, जनपद मीरजापुर, उम्र लगभग 20 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान वाहन में छिपाकर रखा गया कुल 50 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया।पूछताछ में अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि वे उड़ीसा राज्य से गांजा लाकर मीरजापुर व आसपास के क्षेत्रों में आपूर्ति करते हैं तथा पुलिस से बचने हेतु फर्जी नंबर प्लेट का प्रयोग करते हैं।उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के संबंध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर *मु0अ0सं0-291/26 धारा 8/20/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट व धारा 318(2), 336(3), 340(2), 345(3) भारतीय न्याय संहिता 2023* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।अभियुक्तों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 राजेश जी चौबे, प्रभारी एसओजी/सर्विलांस, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी चुर्क, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र, उ0नि0 अनिल विश्वकर्मा, चौकी प्रभारी हिन्दुआरी थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र,हे0का0 सतीश सिंह पटेल, का0 रितेश सिंह पटेल, का0 अजीत कुमार, का0 चालक अजीत यादव, एसओजी टीम,हे0का0 दिनेश कुमार, हे0का0 संदीप कुमार यादव, हे0का0 भगवान दास यादव थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र शामिल रहे
ह
यह भी पढ़ें






