सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ के बाद फरार तस्कर समेत तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता: मुठभेड़ के बाद फरार तस्कर समेत तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार
5:12 PM, Jun 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट एवं आर्म्स एक्ट से जुड़े चर्चित मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए तीन वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।गौरतलब है कि 1 जून 2026 को थाना चोपन, रॉबर्ट्सगंज पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त कार्रवाई के दौरान मादक पदार्थ तस्करों के साथ पुलिस मुठभेड़ हुई थी। इस दौरान एक आरोपी प्रिंस सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि उसका साथी रोहित सिंह अंधेरे एवं पहाड़ी क्षेत्र का लाभ उठाकर फरार हो गया था। मामले की विवेचना के दौरान अन्य आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।बुधवार को मुखबिर की सूचना पर थाना चोपन पुलिस ने मारकुण्डी बस स्टैंड के पास घेराबंदी कर फरार चल रहे आरोपी रोहित सिंह पुत्र गजै सिंह निवासी लुधियाना, पंजाब को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर इस प्रकरण में शामिल दो अन्य वांछित आरोपी पिंटू यादव एवं सतपाल सिंह खरवार को भी गिरफ्तार किया गया।पूछताछ में रोहित सिंह ने बताया कि वह अपने साथी प्रिंस सिंह के साथ झारखंड के डाल्टेनगंज क्षेत्र से अवैध अफीम एवं डोडा लेकर पंजाब ले जा रहा था। पुलिस द्वारा पीछा किए जाने पर दोनों ने भागने और पुलिस टीम पर फायरिंग करने की बात स्वीकार की। उसने बताया कि मुख्य सप्लायर पिंटू यादव और सतपाल सिंह खरवार थे, जो उन्हें मादक पदार्थ उपलब्ध कराते थे।वहीं पिंटू यादव ने बताया कि वह सतपाल के साथ मिलकर किसानों से डोडा और अफीम खरीदकर उसका संग्रह करता था तथा ग्राहकों से संपर्क कर उसकी बिक्री करता था। दोनों आरोपियों ने मादक पदार्थों की तस्करी के जरिए आर्थिक लाभ कमाने की बात स्वीकार की।सतपाल सिंह खरवार ने पूछताछ में बताया कि वह स्वयं अवैध रूप से डोडा एवं अफीम की खेती कराता है तथा अन्य किसानों से भी मादक पदार्थ खरीदता है। उसने खुलासा किया कि प्रिंस सिंह और रोहित सिंह उसके गांव आए थे, जिन्हें उसी और पिंटू यादव ने बुलाया था। उस दौरान उन्हें करीब 2 क्विंटल 25 किलोग्राम डोडा तथा 3 किलोग्राम अफीम उपलब्ध कराई गई थी। सतपाल ने यह भी बताया कि वह किसानों से डोडा लगभग 200 रुपये प्रति किलोग्राम तथा अफीम 3000 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से खरीदकर अधिक कीमत पर बेचता था।गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक रामज्ञान यादव, उपनिरीक्षक अभय यादव, हेड कांस्टेबल अजय यादव, वीरेंद्र, सीताराम यादव, कांस्टेबल मंटू सिंह एवं आकाश उपाध्याय शामिल रहे।पुलिस के अनुसार मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भी जांच जारी है।
यह भी पढ़ें






