होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: 336 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: 336 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए

1:05 PM, May 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता: 336 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों को लौटाए गए
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन को तकनीकी माध्यम से न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जनपद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।सर्विलांस सेल, एसओजी टीम और जनपद के सभी थानों की संयुक्त कार्रवाई में CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल के माध्यम से तकनीकी ट्रेसिंग कर कुल 336 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 65 लाख रुपये आंकी गई है।विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद रविवार को सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द कर दिए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर नागरिकों ने खुशी जताई और सोनभद्र पुलिस की तत्परता, कार्यशैली एवं जनसेवा की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने इस सराहनीय उपलब्धि पर सर्विलांस सेल, एसओजी टीम तथा संबंधित थाना प्रभारियों व कर्मचारियों की प्रशंसा की। उन्होंने सभी टीमों को भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा और बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया लगातार मिल रही यह सफलता सोनभद्र पुलिस की तकनीकी दक्षता, अथक प्रयास और आमजन के प्रति संवेदनशील कार्यशैली को दर्शाती है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions