रामलीला मंचन रजखड़ का उद्घाटन पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने किया उमड़ी दर्शकों की भीड़
दुद्धी (सोनभद्र)।विकास खंड के ग्राम पंचायत रजखड़ में नव युवक समिति द्वारा आयोजित श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव का भव्य उद्घाटन पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने फीता काटकर किया। कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें रघुकुल नंदन श्रीराम का चित्र भेंट किया गया
5:32 PM, Oct 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)।विकास खंड के ग्राम पंचायत रजखड़ में नव युवक समिति द्वारा आयोजित श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव का भव्य उद्घाटन पूर्व विधायक हरिराम चेरो ने फीता काटकर किया। कमेटी की ओर से मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए उन्हें रघुकुल नंदन श्रीराम का चित्र भेंट किया गया।पदाधिकारियों एवं युवाओं ने मुख्य अतिथि पूर्व विधायक हरिराम चेरो का पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया और उन्हें प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट किया। इसके बाद उन्होंने फीता काटकर श्री दुर्गा पूजा एवं रामलीला महोत्सव का शुभारंभ किया।मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में नव युवक समिति द्वारा की गई तैयारियों और रामलीला पंडाल की भव्य सज्जा की सराहना की। उन्होंने कमेटी को बधाई देते हुए कहा कि रामलीला भगवान श्रीराम के आदर्श, मर्यादा, सत्य, धर्म एवं सदाचार के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान एवं प्रधान संघ अध्यक्ष, ब्लॉक दुद्धी की मुख्य संरक्षक श्रीमती गुंजा देवी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। संरक्षक मंडल में रमेश कुमार, बृजेश कुशवाहा एवं इंद्र बिहारी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए।रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र मौर्य, उपाध्यक्ष अतुल कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विवेक मौर्य एवं सचिव राकेश पटेल सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों और युवाओं ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।नव युवक समिति रजखड़ ने कहा कि रामलीला का उद्देश्य क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को जीवित रखना तथा प्रभु श्रीराम के आदर्शों का संदेश फैलाना है। समिति ने सभी ग्रामवासियों एवं क्षेत्रवासियों से रामलीला मंचन में शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






