गुरमुरा में बाइक और एक्सयूवी की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल
गुरमुरा में बाइक और एक्सयूवी की आमने-सामने टक्कर, बाइक सवार गंभीर घायल
10:26 AM, Jul 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला/चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा स्थित मिलन ढाबा के पास शुक्रवार देर रात एक मोटरसाइकिल और एक्सयूवी कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात करीब 12:45 बजे चोपन पुलिस को सूचना मिली कि वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर मिलन ढाबा से लगभग 100 मीटर आगे डाला की ओर एक मोटरसाइकिल और एक्सयूवी कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई है।हादसे में मोटरसाइकिल चालक जीत नारायण (42) पुत्र लालमन, निवासी सेमरी, जिला मिर्जापुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दुर्घटना में एक्सयूवी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई।सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना की पीआरवी-112 तथा चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए लोढ़ी स्थित जिला अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस मामले की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






