होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खड़ी ट्रैक्टर के पानी टैंकर में बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल

खड़ी ट्रैक्टर के पानी टैंकर में बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल

7:53 PM, Jun 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

खड़ी ट्रैक्टर के पानी टैंकर में बाइक की टक्कर, तीन युवक घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



डाला सोनभद्र स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर एक बाइक की खड़ी ट्रैक्टर के पानी टैंकर में टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी मुताबिक डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला चढ़ाई स्थित वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर सोमवार की शाम करीब साढ़े चार बजे तेलगुड़वा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर की पानी टैंकर में पीछे से टकरा गई जिससे बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने एम्बुलेंस ,डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलते ही तत्काल एम्बुलेंस पहुंची, स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस द्वारा तीनों घायल युवकों को चोपन अस्पताल भेज दिया गया। मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस दुर्घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेते हुए तीनों घायलों की पहचान करने मे जुट गई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions