होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बाइक ने किशोरी को मारी टक्कर, कूल्हे की हड्डी टूटी, जिला अस्पताल रेफर

बाइक ने किशोरी को मारी टक्कर, कूल्हे की हड्डी टूटी, जिला अस्पताल रेफर

7:04 AM, May 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बाइक ने किशोरी को मारी टक्कर, कूल्हे की हड्डी टूटी, जिला अस्पताल रेफर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ब्यूरों चीफ सोनभद्र 
दुद्धी सोनभद्र विंढमगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुली के कोरगी में रविवार शाम करीब 6 बजे एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के बाहर खेल रही पांच वर्षीय बच्ची सपना, पुत्री ओमप्रकाश, को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।ग्रामीणों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस के ईएमटी अभिषेक और चालक विजय राजभर ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।जहां चिकित्सक डॉ. वरुणा निधि ने प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया।डॉ. निधि ने बताया कि बच्ची के बाएं पैर के कूल्हे की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। दाएं पैर में भी गंभीर चोटें हैं, जहां फ्रैक्चर की आशंका बनी हुई है।बाइक सवार युवक हादसे के बाद घायल बच्ची को लेकर इलाज में जुटा रहा।वहीं घटना से परिजन सहमे हुए है ।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions