बिजली के पोल में टकराया बाइक सवार ,मौत
बिजली के पोल में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया घोरावल थाना का मामला
8:05 PM, Apr 12, 2026
Share:
Edited by: Shaktipal
, Reported By: सोन प्रभात लाइव

प्रतीकात्मक फोटो
घोरावल (सोनभद्र): स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत के नौगढ़वा टोला में रविवार की दोपहर बिजली के पोल में टकराने से बाइक सवार की मौत हो गई। बताया गया कि पेढ़ ग्राम सभा के नौगढ़वा गांव निवासी राजेंद्र गोड़ 58 वर्ष घरेलू खाने पीने की चीज परचून की दुकान से खरीद कर घर जा रहे थे कि घर से 200 मीटर पहले घटना घटित हुई। बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हुए। घटनास्थल पर भीड़ जुट गई, ग्रामीण व स्वजन वहाँ पहुंचे। कुछ ही देर में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना से स्वजन में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे व एक बेटी हैं। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चौकी इंचार्ज त्रिभुवन राय ने घटना की जानकारी लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया
यह भी पढ़ें






