अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रेणुकूट जाते समय हुआ हादसा
हाथीनाला में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, रेणुकूट जाते समय हुआ हादसा
6:16 PM, Jul 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डाला (सोनभद्र)। हाथीनाला थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर राजमार्ग पर गुरुवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। रेणुकूट की ओर जा रहा युवक अज्ञात वाहन से टकराने के बाद सड़क पर गिर पड़ा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।जानकारी के अनुसार, चंदौली जनपद के जमुनीपुर निवासी 27 वर्षीय आशुतोष कुमार गुप्ता पुत्र रामटहल गुप्ता बाइक से अपने गांव से रेणुकूट स्थित कंपनी में ड्यूटी के लिए जा रहा था। हाथीनाला थाना से लगभग तीन किलोमीटर आगे रेणुकूट की ओर जाते समय उसकी बाइक आगे चल रहे अज्ञात वाहन से टकरा गई। टक्कर के बाद वह सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही हाथीनाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी।हाथीनाला थाना प्रभारी उदयभान राव ने बताया कि अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मृत्यु हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।
यह भी पढ़ें






