घर के सामने से बाइक चोरी, डाला चूड़ी गली में दहशत का माहौल
घर के सामने से बाइक चोरी, डाला चूड़ी गली में दहशत का माहौल
8:49 PM, May 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला, सोनभद्र: स्थानीय पुलिस चौकी डाला क्षेत्र के चूड़ी गली मोहल्ले में बीती रात बाइक चोरी की घटना के बाद लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, चूड़ी गली निवासी मेवालाल अग्रहरि के पुत्र विष्णु अग्रहरि की बाइक घर के सामने खड़ी थी, जिसे अज्ञात चोर देर रात चोरी कर ले गए।सुबह जब परिजनों ने बाइक गायब देखी तो आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। वहीं पीड़ित परिवार ने डाला पुलिस को सूचना देकर बाइक बरामद करने और दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
यह भी पढ़ें






