बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
8:26 PM, May 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र में तेलगुड़वा और नवटोलिया के बीच सोमवार रात लगभग 9:30 बजे एक बाइक दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कोटा के जोखनागड़ी निवासी रामसजीवन उर्फ बबलू गोंड (28 वर्ष) और मनोज उर्फ गुड्डू कुमार (25 वर्ष) एक ही बाइक पर सवार होकर तेलगुड़वा से कोटा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात कारण से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में गिर गई।घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने डायल 112 पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। आरोप है कि पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन एम्बुलेंस के पहुंचने में काफी समय लग गया, जिसके कारण घायल सड़क किनारे पड़े रहे। बाद में एम्बुलेंस पहुंचने पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।दोनों की हालत गंभीर होने पर पहले जिला अस्पताल और फिर वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मनोज उर्फ गुड्डू कुमार पुत्र गुलाब की मौत हो गई।दूसरे घायल रामसजीवन उर्फ बबलू गोंड पुत्र धर्मू सिंह गोंड के पैर में गंभीर चोट आई है और उनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है घटना की जानकारी मिलने के बाद चोपन पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
यह भी पढ़ें






