होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, तालाब परिसर से दिया स्वच्छता का संदेश

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, तालाब परिसर से दिया स्वच्छता का संदेश

5:18 PM, Jun 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा का स्वच्छता अभियान, तालाब परिसर से दिया स्वच्छता का संदेश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी, सोनभद्र। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा दुद्धी मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को नगर पंचायत दुद्धी स्थित शिवाजी तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत तालाब, मंदिर परिसर तथा आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।कार्यकर्ताओं ने स्वच्छ भारत अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने की अपील की। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर भारत के निर्माण में सभी की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।मंडल अध्यक्ष दीपक शाह एवं स्वच्छता अभियान के संयोजक मनीष जायसवाल ने बताया कि संगठन के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर “12 साल बेमिसाल” पखवाड़े के अंतर्गत 5 जून से 21 जून तक विभिन्न सेवा कार्य आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शिवाजी तालाब पर स्वच्छता अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान तालाब की सफाई करते समय बड़ी मात्रा में कूड़ा-कचरे के साथ शराब एवं बीयर की खाली बोतलें भी बरामद हुईं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए मांग की कि तालाब, खेल मैदान और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए तथा नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए, ताकि ऐसी गतिविधियों पर रोक लग सके।कार्यक्रम में भाजपा जिलामंत्री मनोज सिंह ‘बबलू’, मंडल उपाध्यक्ष पंकज अग्रहरि ‘बुल्लू’, नगर पंचायत स्वच्छता मिशन ब्रांड एंबेसडर जितेंद्र कुमार चंद्रवंशी, मंडल महामंत्री अंशुमान राय, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजय चंद्रवंशी, बूथ अध्यक्ष विकास मद्धेशिया, विकास सोनी, धीरज जायसवाल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions