होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पिपरी रिहंद जल विद्युत गृह में रक्तदान शिविर आयोजित,46 लोगों ने कराया पंजीकरण, 37 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

रेणुकूट। रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानवीय पहल है। इसी उद्देश्य से जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तथा निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के 26वें स्थापना वर्ष के अवसर पर पिपरी स्थित रिहंद जल विद्युत परियोजना के थर्मल पावर स्टेशन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया

8:46 PM, Sep 24, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पिपरी रिहंद जल विद्युत गृह में रक्तदान शिविर आयोजित,46 लोगों ने कराया पंजीकरण, 37 रक्तदाताओं ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



रेणुकूट। रक्तदान किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानवीय पहल है। इसी उद्देश्य से जिले में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तथा निफा (नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स) के 26वें स्थापना वर्ष के अवसर पर पिपरी स्थित रिहंद जल विद्युत परियोजना के थर्मल पावर स्टेशन में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर का शुभारंभ सीआईएसएफ पिपरी के डिप्टी कमांडेंट आर.के. शर्मा, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शशिकांत राय, निफा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रयास फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप दुबे, निफा सोनभद्र जिलाध्यक्ष अमित चौबे, अवनीश सिंह एवं आशीष गुप्ता ने फीता काटकर किया।

शिविर में पहला रक्तदान एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शशिकांत राय ने किया और लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।शिविर में कुल 46 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया, जिसमें 37 लोगों ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।

विज्ञापन

सीआईएसएफ के जवानों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान में भाग लिया।इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट आर.के. शर्मा ने कहा कि सीआईएसएफ यूनिट पिपरी में भी वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। उन्होंने बताया कि यूनिट के जवान रक्तदान के प्रति हमेशा सक्रिय रहते हैं और जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आते हैं।इनर व्हील्स क्लब की महिला सदस्यों ने भी शिविर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अध्यक्ष ममता अग्रवाल की उपस्थिति में अपर्णा सूर्यवंशी और अनीता साहनी ने रक्तदान कर मानवता की मिसाल पेश की।

एग्जीक्यूटिव इंजीनियर शशिकांत राय ने कहा कि अब यूनिट स्तर पर वर्ष में दो बार रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने आयोजन में सहयोग के लिए प्रयास फाउंडेशन का आभार जताते हुए अधिकारियों एवं रक्तदाताओं की सराहना की।रिहंद पावर स्टेशन की ओर से शशिकांत राय, राजेश कुमार, अवनीश सिंह, आशीष गुप्ता एवं प्रशांत तिवारी मौजूद रहे। वहीं निफा की ओर से अमित चौबे तथा प्रयास फाउंडेशन की ओर से गौतम अग्रवाल, सीताराम महतो समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन दिलीप दुबे ने किया।

विज्ञापन

रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए उन्हें ग्रुप के अनुसार तैयार किए गए कॉफी मग, मेडल और की-रिंग भेंटकर सम्मानित किया गया।आयोजकों ने लोगों से अपील की कि स्वस्थ व्यक्ति नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आएं, ताकि जरूरत के समय किसी मरीज को रक्त की कमी का सामना न करना पड़े।

आइए, रक्तदान करें... किसी के जीवन में उम्मीद बनें।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions