होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आम चोरी के शक में खूनी विवाद, दंपति पर लाठी-डंडों से हमला; दोनों गंभीर घायल

आम चोरी के शक में खूनी विवाद, दंपति पर लाठी-डंडों से हमला; दोनों गंभीर घायल

8:13 PM, May 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

आम चोरी के शक में खूनी विवाद, दंपति पर लाठी-डंडों से हमला; दोनों गंभीर घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी, सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझौली में रविवार सुबह आम चोरी की आशंका को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बगीचे के स्वामी एवं उसके भाई ने एक दंपति पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार 31 मई 2026 को सुबह लगभग 8 बजे 16 वर्षीय संदीप पाल पुत्र राकेश पाल निवासी ग्राम मझौली अपने घर के पीछे आम के पेड़ के नीचे बैठा था। वहीं कुछ अन्य बच्चे भी पास स्थित दूसरे आम के पेड़ के नीचे मौजूद थे। इसी दौरान बगीचे के स्वामी अशोक पाल पुत्र दयाशंकर निवासी मझौली मौके पर पहुंचे और आम चोरी की आशंका जताते हुए बच्चों के साथ गाली-गलौज करने लगे।

बताया जाता है कि जब संदीप की मां रेखा देवी एवं पिता राकेश पाल मौके पर पहुंचे और बच्चों के साथ की जा रही अभद्रता का विरोध करते हुए समझाने का प्रयास किया, तभी अशोक पाल अपने भाई संतोष पाल के साथ लाठी-डंडा लेकर आ गया। आरोप है कि दोनों भाइयों ने दंपति पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन

हमले में राकेश पाल और रेखा देवी के सिर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं, जिससे वे लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़े। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल-108 एम्बुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।

अस्पताल में पुलिस की मौजूदगी में घायलों का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। पीड़ित दंपति ने दुद्धी कोतवाली में लिखित तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

समाचार लिखे जाने तक दोनों घायलों का उपचार जारी था तथा पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई थी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions