होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भूमि विवाद में दो पट्टीदार पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 11 घायल

भूमि विवाद में दो पट्टीदार पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 11 घायल

9:08 PM, Aug 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

भूमि विवाद में दो पट्टीदार पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, 11 घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। रायपुर थाना क्षेत्र के शिकारपुर गांव में मंगलवार दोपहर खेत की मेड़ को लेकर दो पट्टीदार पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दोनों पक्षों के बीच हुई मारपीट में कुल 11 लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) वैनी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल नौ लोगों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया।जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत बनबहुआर के टोला शिकारपुर में दोनों पट्टीदार एक ही खेत में खेती करते हैं।

मंगलवार को खेत की मेड़ के कटान को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए।आरोप है कि मारपीट के दौरान लाठी-डंडों के साथ फावड़ा, कुदाल और कुल्हाड़ी का भी इस्तेमाल किया गया। इससे खेत में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। ग्रामीणों ने तत्काल डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी।

घायलों में एक पक्ष से 25 वर्षीय प्रवीन यादव पुत्र रामजनम, 22 वर्षीय श्यामरती पत्नी प्रवीन, 20 वर्षीय शिवकुमारी पत्नी संजू, 32 वर्षीय कल्पना पत्नी शिवजनम और 36 वर्षीय विनोद पुत्र राजाराम शामिल हैं। दूसरे पक्ष से 60 वर्षीय राजमनी पुत्र रामसेवक, 58 वर्षीय रामवंती पत्नी राजमनी, 19 वर्षीय गीता पुत्री राजमनी, 18 वर्षीय मनोज पुत्र राजमनी, 32 वर्षीय राजू पुत्र भोला और 35 वर्षीय शिवपूजन पुत्र भोला घायल हुए हैं।

विज्ञापन

डायल-112 पुलिस और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सीएचसी वैनी पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गीता और सत्या को छोड़कर अन्य नौ घायलों की हालत गंभीर बताते हुए मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया।पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions