होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खूनी खेल: पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल, खून से लथपथ मिला महिला व पुरुष, धारदार हथियार से दो घायल

सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला और पुरुष घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।

7:35 PM, Sep 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

खूनी खेल: पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल, खून से लथपथ मिला महिला व पुरुष, धारदार हथियार से दो घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। पन्नूगंज थाना क्षेत्र में सोमवार को धारदार हथियार से हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में एक महिला और पुरुष घायल हो गए। दोनों घायलों का उपचार जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।परिजनों के मुताबिक, घायल महिला के पुत्र की करीब पांच माह पहले हत्या कर दी गई थी।

उनका आरोप है कि इस घटना के बाद से विपक्षी पक्ष की ओर से लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही थीं। परिजनों का कहना है कि सोमवार को पुरानी रंजिश के चलते महिला और पुरुष पर धारदार हथियार से हमला किया गया।घटना की सूचना मिलने पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची।

वहीं, परिजनों ने आरोप लगाया कि घायल को मेडिकल परीक्षण के लिए समय पर पुलिसकर्मी नहीं ले गए। इसको लेकर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।फिलहाल दोनों घायल जिला अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions