लापता छात्रा का पानी में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
(सोनभद्र)। कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के बांध के पास मंगलवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का शव पानी में उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है
7:17 PM, Aug 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। कनहर सिंचाई परियोजना अमवार के बांध के पास मंगलवार सुबह 17 वर्षीय किशोरी का शव पानी में उतराया मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।मृतका की पहचान अंजनी (17) पुत्री रमाशंकर, निवासी सुंदरी पुनर्वास कॉलोनी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक अंजनी सोमवार सुबह घर से लापता हो गई थी। परिवार के लोग उसकी तलाश कर रहे थे। मंगलवार सुबह करीब सात बजे टहलने निकले लोगों ने घर से लगभग 200 मीटर दूर बांध के पास पानी में शव देखा और पुलिस को सूचना दी।
अंजनी अमवार स्थित एक निजी कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। वह तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थी। उसका एक बड़ा और एक छोटा भाई है। घटना के समय माता-पिता रिश्तेदारी में गए हुए थे, जबकि बड़ा भाई भी घर पर नहीं था। छोटे भाई लवकुश कुमार के अनुसार, उस समय घर पर वह और अंजनी ही थे। अंजनी के घर से निकलने के बाद घटना कैसे हुई, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है।
यह भी पढ़ें
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।






