रनटोला में चलते ट्रक का बॉडी पलटा, बड़ा हादसा टला; चालक और खलासी सुरक्षित.
घटना के दौरान चालक और खलासी को कोई चोट नहीं आई। दोनों के सुरक्षित होने से लोगों ने राहत की सांस ली।
renukoot
4:12 PM, Nov 11, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Ashish Gupta

Photo : Sonprabhat News
म्योरपुर (सोनभद्र)। आश्रम से मुरधवा की ओर जा रहा एक ट्रक बुधवार को रनटोला के पास हादसे का शिकार हो गया। चलते समय अचानक ट्रक की बॉडी एक तरफ पलट गई, जिससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, इस हादसे में बड़ा नुकसान होने से बच गया और चालक तथा खलासी दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक आश्रम की ओर से मुरधवा जा रहा था। इसी दौरान आश्रम-मुरधवा मार्ग पर रनटोला के पास चलते-चलते ट्रक की बॉडी अचानक एक तरफ पलट गई। हादसे के बाद ट्रक सड़क किनारे असंतुलित स्थिति में खड़ा हो गया।घटना के दौरान चालक और खलासी को कोई चोट नहीं आई। दोनों के सुरक्षित होने से लोगों ने राहत की सांस ली। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।गौरतलब है कि आश्रम-मुरधवा मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में इस तरह की घटनाएं सड़क सुरक्षा और भारी वाहनों की फिटनेस को लेकर सवाल खड़े करती हैं।






