तेलगुडवा तिराहे पर ट्रक के पीछे भिड़ी बोलेरो, एसडीएफओ समेत सभी सुरक्षित
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा तिराहे पर सोमवार की शाम करीब सवा चार बजे एक ट्रक के अचानक सलईबनवा रोड की ओर मुड़ने से पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।
7:49 PM, Aug 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के तेलगुडवा तिराहे पर सोमवार की शाम करीब सवा चार बजे एक ट्रक के अचानक सलईबनवा रोड की ओर मुड़ने से पीछे से आ रही बोलेरो ट्रक में जा भिड़ी। हादसे में बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि उसमें सवार सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।मिली जानकारी के अनुसार, डाला की ओर से आ रहा ट्रक तेलगुडवा तिराहे पर अचानक सलईबनवा रोड की तरफ मुड़ गया। इसी दौरान रेणुकूट की ओर से पीपरी के एसडीएफओ मनोज कुमार बोलेरो से जा रहे थे। अचानक मुड़े ट्रक के कारण बोलेरो चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और बोलेरो ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई।टक्कर के बाद मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने तत्काल पहुंचकर बोलेरो में सवार एसडीएफओ मनोज कुमार समेत सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। हादसे में बोलेरो को काफी नुकसान हुआ।समाचार लिखे जाने तक घटना की सूचना चोपन पुलिस को नहीं दी गई थी।
यह भी पढ़ें






