बारातियो से भरी बोलेरो पलटी, 2 घायल; एक की हालत गंभीर
सोनभद्र: बारातियों से भरी बोलेरो पलटी, 2 घायल; एक की हालत गंभीर
7:18 AM, May 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

सोनभद्र : दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के बघाडू स्थित बारहपान मार्ग पर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे बारातियों से भरी एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार बोलेरो में 6-7 लोग सवार थे, जो नगवा से बारात में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। गंभीर रूप से घायल रामधनी (65), निवासी लांबी बभनी, के सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं चालक श्यामलाल (35) को मामूली चोटें आई हैं और उनका इलाज सीएचसी दुद्धी में चल रहा है।परिजनों के अनुसार वाहन सवार अधिकांश लोग शराब के नशे में थे। बताया गया कि सुबह करीब 6 बजे बरहपान लौटते समय बघाडू लकड़ी मोड़ के आगे बोलेरो अनियंत्रित होकर पलट गई।ग्रामीणों ने तत्काल पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। बोलेरो में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






