होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बनवासी सेवा आश्रम में रेशम उत्पादन पर मंथन,किसानों को दी तकनीकी व सहकारिता की जानकारी

बनवासी सेवा आश्रम में रेशम उत्पादन पर मंथन,किसानों को दी तकनीकी व सहकारिता की जानकारी

9:28 PM, Jul 25, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

बनवासी सेवा आश्रम में रेशम उत्पादन पर मंथन,किसानों को दी तकनीकी व सहकारिता की जानकारी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



विकासखंड म्योरपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम, गोविंदपुर में शनिवार को केंद्रीय रेशम बोर्ड के तत्वावधान एवं राज्य रेशम विभाग के सहयोग से रेशम उत्पादन से जुड़े स्टेकहोल्डर्स की परामर्श बैठक आयोजित की गई। बैठक में रेशम उत्पादन बढ़ाने, किसानों की आय में वृद्धि तथा सहकारिता के माध्यम से उन्हें अधिक लाभ पहुंचाने पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में रेशम विभाग, सोनभद्र के सहायक निदेशक नागेंद्र राम की उपस्थिति रही, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता बनवासी सेवा आश्रम की संस्था प्रमुख शुभा बहन ने की। उन्होंने रेशम उत्पादन से जुड़े किसानों को वैज्ञानिक पद्धति अपनाने तथा तकनीकी मार्गदर्शन का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।सहकारिता विभाग के एडीसीओ अजय कुमार, एडीओ मनोज तथा क्रय-विक्रय सहकारी समिति दुद्धी के सचिव दशरथ कुमार जायसवाल ने किसानों को सहकारी समितियों के माध्यम से मिलने वाली सुविधाओं एवं लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।तकनीकी सत्र में डॉ. हरेंद्र कुमार यादव ने गुणवत्तापूर्ण रेशम उत्पादन, रोग एवं कीट प्रबंधन तथा वैज्ञानिक तकनीकों पर विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान प्रगतिशील कृषक रामानंद, मोहन यादव, चंद्रदेव, विजय कुमार, नंदलाल और वीरशाह सहित अन्य किसानों ने अपने अनुभव साझा किए तथा उत्पादन और आय बढ़ाने के लिए सुझाव दिए।बैठक को संबोधित करते हुए सहायक निदेशक रेशम निदेशालय, लखनऊ आशुतोष कुमार, केंद्रीय रेशम बोर्ड के वैज्ञानिक डॉ. देवाशीष चट्टोपाध्याय तथा एसडीओ रेशम विभाग सूबेदार ने किसानों से फसल अवधि में वैज्ञानिकों के नियमित मार्गदर्शन, तकनीकी सावधानियों, कीट नियंत्रण एवं आधुनिक रेशम उत्पादन तकनीकों को अपनाने का आह्वान किया।कार्यक्रम के अंत में सहायक रेशम विकास अधिकारी पंकज कुमार ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं किसानों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में बड़ी संख्या में रेशम उत्पादक किसान एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions