होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव में बृज किशोर गुप्ता का बजा डंका, बधाई देने वालों का लगा तांता।

बृज किशोर गुप्ता के चुनाव चिन्ह ताला चाबी को 651 वोट, चुनाव चिन्ह कुर्सी को 449 चुनाव, चुनाव चिन्ह कप प्लेट को 407 वोट चुनाव चिन्ह छाता को 179 वोट, चुनाव चिन्ह पतंग को 92 वोट, चुनाव चिन्ह चश्मा को 191 वोट प्राप्त हुए इस तरह से टोटल कुल वोट 1969 वोट पड़े।

11:54 AM, Apr 10, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: U. Gupta

रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव में बृज किशोर गुप्ता का बजा डंका, बधाई देने वालों का लगा तांता।
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। सुबह 8 बजे शुरू हुए मतदान में दोपहर 3 बजे तक लगभग 1969 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए 6 प्रत्याशी मैदान में थे।

जिसमे बृज किशोर गुप्ता के चुनाव चिन्ह ताला चाबी को 651 वोट, चुनाव चिन्ह कुर्सी को 449 चुनाव, चुनाव चिन्ह कप प्लेट को 407 वोट चुनाव चिन्ह छाता को 179 वोट, चुनाव चिन्ह पतंग को 92 वोट, चुनाव चिन्ह चश्मा को 191 वोट प्राप्त हुए इस तरह से टोटल कुल वोट 1969 वोट पड़े।

जिसमें 202 वोट से चुनाव चिन्ह ताला चाबी जिनके प्रत्याशी बृज किशोर गुप्ता को विजयी घोषित किया गया। उनको व्यापार मंडल कमेटी के श्री शिव कुमार सिंह जी, श्री अमरिंदर सिंह और डब्लू सिंह ने माल्यार्पण कर प्रमाण पत्र देते हुए विजयी घोषित किया।

विज्ञापन

Image

विजयी घोषित होते ही बृज किशोर गुप्ता ने कहा कि " व्यापारी हितो की रक्षा सर्वोपरि होगी।"

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण रही और कहीं से किसी अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। उन्होंने जानकारी दी कि कुल लगभग 2100 मतदाता इस चुनाव में भाग ले रहे थे, जिनमें व्यापारियों का खासा उत्साह देखा गया। सहायक निर्वाचन अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए 5 पीठासीन अधिकारियों को तैनात किया गया था, जिन्होंने इस पूरे मतदान की निगरानी किया।

विज्ञापन

Image

रेणुकूट व्यापार मंडल चुनाव की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। पिपरी थाना प्रभारी प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद थे और पूरे मतदान केंद्र पर कड़ी निगरानी रखी गई। कुल मिलाकर रेणुकूट नगर में व्यापार मंडल का चुनाव शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। जिसमें एक बड़ी अहम भूमिका प्रशासन ने भी निभाई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions