BREAKING
विज्ञापन

पुश्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से किया हमला, युवक गंभीर

अनपरा। थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार सुबह दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मझले भाई ने मान सिंह (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मान सिंह की गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं

10:05 AM, Aug 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पुश्तैनी जमीन के विवाद में भाई ने कुल्हाड़ी से किया हमला, युवक गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


अनपरा। थाना क्षेत्र के कुलडोमरी गांव में पुश्तैनी जमीन के विवाद को लेकर गुरुवार सुबह दो भाइयों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के दौरान मझले भाई ने मान सिंह (35) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमले में मान सिंह की गर्दन और पीठ पर गंभीर चोटें आईं।कुलडोमरी गांव के लोझरा टोला निवासी मान सिंह के अनुसार, पुश्तैनी जमीन को लेकर उसका अपने मझले भाई से पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। गुरुवार सुबह वह पैसे फुटकर कराने के लिए दुकान की ओर जा रहा था। रास्ते में भाई ने उसे रोक लिया और बंधक जमीन को छुड़ाने को लेकर विवाद करने लगा। इसी दौरान उसने कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए।घटना के बाद घायल मान सिंह ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे लोढ़ी मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया।अनपरा एसओ प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions