होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

साले की शादी में शामिल होने आए जीजा की सड़क हादसे में मौत, दो युवक गंभीर घायल।

साले की शादी में शामिल होने ससुराल आए एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

anpara

3:01 PM, May 15, 2026

Share:

Edited By: Sonprabhat News Desk

साले की शादी में शामिल होने आए जीजा की सड़क हादसे में मौत, दो युवक गंभीर घायल।

Image : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

अनपरा थाना क्षेत्र के सोनवानी गांव में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। साले की शादी में शामिल होने ससुराल आए एक युवक की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के नौगढ़ निवासी सिकंदर सिंह अपने ससुराल सोनवानी गांव में आयोजित साले के विवाह समारोह में शामिल होने आए थे। घर में बहुभोज कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं और परिवार में उत्सव का माहौल था। इसी दौरान सिकंदर सिंह गांव के ही दो अन्य युवकों के साथ बाइक से डिबुलगंज बाजार सामान खरीदने के लिए निकले थे।

बताया जा रहा है कि जैसे ही उनकी बाइक सोनवानी स्थित ईंट भट्ठा के समीप पहुंची, तभी तेज रफ्तार और अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पर सवार तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर मदद के लिए दौड़ पड़े।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय डिबुलगंज पहुंचाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान सिकंदर सिंह ने दम तोड़ दिया, जबकि अन्य दो घायलों का उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही शादी समारोह की खुशियां पल भर में मातम में बदल गईं। जिस घर में कुछ देर पहले तक शहनाइयों की गूंज थी, वहां अचानक चीख-पुकार और मातमी सन्नाटा छा गया। परिजनों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग भी इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों की पड़ताल कर रही है तथा ट्रैक्टर चालक की तलाश में जुट गई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions