Sonbhadra News: कुएं में गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत, दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं
बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव के कुड़ियाटोला में मंगलवार दोपहर कुएं में गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा घर के पास स्थित कुएं के नजदीक अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई।
5:43 PM, Oct 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बीजपुर (सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के अंजानी गांव के कुड़ियाटोला में मंगलवार दोपहर कुएं में गिरने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। बच्चा घर के पास स्थित कुएं के नजदीक अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। दशहरे की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।जानकारी के अनुसार, अंजानी गांव के कुड़ियाटोला निवासी विजयशंकर का पांच वर्षीय पुत्र बुलेट बाबा आंबेडकर घर के समीप कुएं के पास बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान वह अचानक लापता हो गया। काफी देर तक बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान कुएं में बच्चे के होने की आशंका पर उसकी तलाश की गई।काफी मशक्कत के बाद बच्चे को कुएं से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर में त्योहार की तैयारियों और खुशियों का माहौल गम में बदल गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।पुलिस ने शुरू की विधिक कार्रवाईघटना की सूचना मिलने पर बीजपुर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। बीजपुर के प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि घटना का मेमो प्राप्त हुआ है। पंचनामा की कार्रवाई कराकर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।इस दर्दनाक हादसे से गांव में भी शोक का माहौल है।
यह भी पढ़ें






