भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर की चपेट में आने से बच्चे की मौत, तीन घायल
सोनभद्र: चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मोड़ पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
5:33 PM, Oct 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

मारकुंडी (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी घाटी मोड़ पर बुधवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से बाइक सवार एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मकरीबारी ग्रामसभा के दो पुरुष और दो बच्चियां एक ही बाइक पर सवार होकर मारकुंडी मीना बाजार के रास्ते रॉबर्ट्सगंज जा रहे थे।
इसी दौरान मारकुंडी घाटी की चढ़ाई पर बाइक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आ गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक बच्चे की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार तीन अन्य लोग घायल हो गए।पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचायाहादसे की सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें
वहीं, घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।हादसे के बाद उठे सुरक्षा पर सवालमारकुंडी घाटी की चढ़ाई और मोड़ पर हुए इस हादसे के बाद सड़क सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।






