सार्वजनिक स्थलों पर दबंगों का कब्जा, गंदगी से परेशान ग्रामीण; कार्रवाई न हुई तो डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी
सार्वजनिक स्थलों पर दबंगों का कब्जा, गंदगी से परेशान ग्रामीण; कार्रवाई न हुई तो डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी
1:05 PM, May 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र (चतरा):चतरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पड़री कला में आर.आर.सी. सेंटर, सरकारी उचित दर राशन की दुकान, जन सुविधा केंद्र और होलिका दहन स्थल जैसी सार्वजनिक जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ दबंगों ने इन स्थलों पर कब्जा कर गाय-भैंस बांध दी हैं, जिससे क्षेत्र में गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।ग्राम प्रधान विजय कुमार ने बताया कि इस वजह से राशन लेने आने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और राशन वितरण कार्य भी प्रभावित हो रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पहले भी इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया था, लेकिन उसी व्यक्ति ने दोबारा कब्जा कर लिया।प्रधान के अनुसार, इस संबंध में कई बार लिखित शिकायत दी गई, साथ ही मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी 01 अप्रैल 2026 को शिकायत (संख्या 92620000008613) दर्ज कराई गई, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।ग्राम प्रधान ने आरोप लगाया कि कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से दोबारा कब्जा किया गया है और शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।उन्होंने मांग की है कि सभी सार्वजनिक स्थलों को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, दोषी अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए और भविष्य में दोबारा कब्जा न हो, इसके लिए स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।प्रधान विजय कुमार ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों के साथ जिलाधिकारी कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
यह भी पढ़ें






