पटवध में खाई में गिरी कार, सिंगरौली की महिला डॉक्टर सुरक्षित
सोनभद्र: पटवध में खाई में गिरी कार, सिंगरौली की महिला डॉक्टर सुरक्षित
8:30 PM, May 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के शक्तिनगर-वाराणसी मार्ग पर पटवध इलाके में बुधवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। कार सिंगरौली निवासी महिला डॉक्टर पायल वर्मा चला रही थीं, जो इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं।बताया जा रहा है कि कार तेज गति में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी, जिसके चलते वाहन सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।स्थानीय लोगों ने तुरंत साहस और तत्परता दिखाते हुए राहत कार्य शुरू किया और कार में फंसी महिला डॉक्टर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे बाद में रिपेयर के लिए एजेंसी को भेज दिया गया। वहीं महिला डॉक्टर को सुरक्षित अन्य वाहन से वाराणसी के लिए रवाना कर दिया गया।प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें






