होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में फर्जी शिक्षण का मामला: शिक्षक निलंबित, 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई

सोनभद्र में फर्जी शिक्षण का मामला: शिक्षक निलंबित, 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई

8:58 PM, May 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में फर्जी शिक्षण का मामला: शिक्षक निलंबित, 15 दिन में जांच रिपोर्ट मांगी गई
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिले के घोरावल ब्लॉक स्थित घुवास गांव के प्राथमिक विद्यालय सुअरहवा में तैनात शिक्षक की जगह एक युवती द्वारा बच्चों को पढ़ाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित शिक्षक मृत्युंजय मौर्य को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच खंड शिक्षा अधिकारी कोन को सौंप दी गई है।बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय ने बताया कि वायरल वीडियो सामने आने के बाद विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की है। जांच अधिकारी को 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।जानकारी के मुताबिक वायरल वीडियो में दावा किया गया था कि विद्यालय में तैनात शिक्षक कई महीनों से नियमित रूप से स्कूल नहीं आ रहे थे। आरोप है कि उनकी जगह एक युवती बच्चों को पढ़ाने का कार्य कर रही थी। ग्रामीणों के बीच यह भी चर्चा है कि संबंधित शिक्षक युवती को 2500 रुपये प्रतिमाह देकर पढ़ाने का काम करा रहे थे, जबकि वह स्वयं महीने में केवल एक-दो बार विद्यालय पहुंचकर उपस्थिति दर्ज कर वापस लौट जाते थे।मामले के तूल पकड़ने के बाद स्थानीय लोगों ने भी नाराजगी जताई। वहीं समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रमेश चंद्र दुबे ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।फिलहाल शिक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions