बंगाल चुनाव में भाजपा की बंपर जीत पर बभनी में जश्न, निकाला गया विजय जुलूस और बांटी गई झालमुरी.
पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता और बंपर जीत की खुशी में भाजपा मंडल बभनी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय जुलूस निकालकर खुशियां मनाईं।
babhani
2:16 PM, May 6, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Naresh Gupta

बभनी/सोनभद्र। पश्चिम बंगाल चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की शानदार सफलता और बंपर जीत की खुशी में भाजपा मंडल बभनी के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक विजय जुलूस निकालकर खुशियां मनाईं। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में झालमुरी बांटकर लोगों के साथ जीत का उत्सव साझा किया। पूरे कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

इसके साथ ही भाजपा मंडल बभनी की मासिक बैठक भी आयोजित की गई, जिसमें संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री श्रीमती सुषमा सिंह गोंड रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की ताकत ही पार्टी की सबसे बड़ी शक्ति है। यदि सभी कार्यकर्ता संगठित होकर कार्य करें, तो हर लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया जा सकता है। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें
बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष लालकेश कुशवाहा ने की। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारिका प्रसाद, रामेश्वर शर्मा, जिला प्रतिनिधि प्रेमचंद गुप्ता, सत्यनारायण तिवारी, निवर्तमान मंडल महामंत्री बुद्धिराम सिंह, लक्ष्मी प्रसाद, विकास कुमार, काजल पनिका, कमला सिंह खरवार, जय प्रकाश जायसवाल, आशीष जायसवाल, शिवपूजन कन्नौजिया, शिव प्रसाद गुप्ता, सोना प्रसाद सहित मंडल बभनी के बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का संकल्प लिया।






