होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जनगणना-2027: नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा

जनगणना-2027: नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा

7:17 PM, Jun 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

जनगणना-2027: नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य की प्रगति की समीक्षा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र आज दिनांक 03 जून, 2026 (बुधवार) को कार्यालय नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा, जनपद सोनभद्र में जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य" की प्रगति समीक्षा हेतु चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत चुर्क-घुर्मा, सोनभद्र की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक प्रातः 11:00 बजे संपन्न हुई, जिसमें नगर पंचायत क्षेत्र के कुल 04 सर्किलों के अंतर्गत कार्यरत 20 एच.एल.बी. के कार्यों की समीक्षा की गई।बैठक में चार्ज अधिकारी/अधिशासी अधिकारी द्वारा सभी सुपरवाइजरों को निर्देशित किया गया कि "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य" को निर्धारित मानकों के अनुरूप, सुसंगत एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए, जिससे जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित उक्त कार्य सफलतापूर्वक एवं समय से संपन्न हो सके।बैठक में निम्नलिखित सुपरवाइजर उपस्थित रहे एवं अपने-अपने सर्किल की प्रगति से अवगत कराया—सर्किल-01 – श्रीमती मीना भारती, सुपरवाइजरसर्किल-02 – श्री सोनू कुमार गुप्ता, सुपरवाइजरसर्किल-03 – श्री धनश्याम सिंह, सुपरवाइजर:सर्किल-04 – श्री इन्द्र प्रकाश सिंह बैठक में सभी सुपरवाइजरों को जनगणना-2027 के अंतर्गत संचालित मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions