चेन स्नैचिंग का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; ₹42,170 नकद और बाइक बरामद
चोपन पुलिस को बड़ी सफलता: चेन स्नैचिंग का खुलासा, शातिर आरोपी गिरफ्तार; ₹42,170 नकद और बाइक बरामद
9:39 PM, Aug 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

सोनभद्र। चोपन पुलिस ने चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कथित तौर पर चोरी की गई सोने की चेन बेचकर प्राप्त ₹42,170 नकद बरामद किए हैं। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी धारा 207 मोटर वाहन अधिनियम के तहत निरुद्ध किया गया है।पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चोरी की घटनाओं के अनावरण और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, थाना चोपन में दर्ज मु0अ0सं0-170/2026, धारा 304(2) एवं 317(2) बीएनएस से संबंधित वांछित आरोपी खुर्शीद आलम उर्फ कोर्शीद आलम (36) को 1 अगस्त 2026 को सुबह करीब 11:18 बजे रॉबर्ट्सगंज कचहरी चौक गेट से गिरफ्तार किया गया। आरोपी चोपन थाना क्षेत्र के सेवा सदन बाड़ी डाला का निवासी बताया गया है और वर्तमान में ग्राम वर्दिया में रह रहा था।मॉर्निंग वॉक के दौरान छीनी गई थी सोने की चेनघटना 9 मई 2026 की है। पुलिस के मुताबिक, अमन विहार कॉलोनी, नई बस्ती डाला निवासी मुद्रिका सेठ ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी प्रभा देवी सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान वीरवल के घर के पास एक व्यक्ति उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।पीड़िता के शोर मचाने के बावजूद सुबह का समय होने के कारण आसपास कोई व्यक्ति मौके पर नहीं पहुंच सका। तहरीर के आधार पर चोपन थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।आरोपी के खिलाफ पहले से दर्ज हैं कई मुकदमेपुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ चोपन थाने में चोरी और अन्य मामलों से संबंधित पूर्व के मुकदमे भी दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2021 और 2023 के चोरी से जुड़े मामले तथा वर्ष 2024 में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत दर्ज मुकदमा शामिल है।पुलिस टीम रही शामिलगिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता, उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी डाला घनश्याम तिवारी, हेड कांस्टेबल सीताराम यादव और हेड कांस्टेबल शिवशरण राम शामिल रहे।पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






