होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घोरावल में गूंजे गणपति के जयकारे, महालक्ष्मी-महासरस्वती की प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा

घोरावल (सोनभद्र): श्री महा विघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वाधान में कस्बे के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रविवार की रात कार्यक्रम के प्रथम दिन भगवान श्री गणेश, माता महालक्ष्मी और महा सरस्वती की भव्य प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा व विधि विधान से पूजन कर स्थापित किया गया। रविवार की रात साढ़े नौ बजे तथा सोमवार की सुबह की आरती विधि विधान से हुई।

7:34 PM, Sep 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल में गूंजे गणपति के जयकारे, महालक्ष्मी-महासरस्वती की प्रतिमाओं की हुई प्राण प्रतिष्ठा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

घोरावल (सोनभद्र): श्री महा विघ्नेश्वर पूजा समिति के तत्वाधान में कस्बे के श्री रामेश्वर रामलीला मंच पर पूजन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। रविवार की रात कार्यक्रम के प्रथम दिन भगवान श्री गणेश, माता महालक्ष्मी और महा सरस्वती की भव्य प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा व विधि विधान से पूजन कर स्थापित किया गया। रविवार की रात साढ़े नौ बजे तथा सोमवार की सुबह की आरती विधि विधान से हुई। रविवार की रात आरती के पश्चात हनुमान आरती व हनुमान चालीसा का पाठ पंडाल में उपस्थित सभी श्रद्धालुओं ने किया। प्रभु की आरती के दोनो समय भक्तों से पंडाल खचाखच भरा रहा। देवी देवताओं की आरती व जयकारे से क्षेत्र गुंजायमान हो गया। कार्यक्रम संयोजक शिप्पू अग्रहरि ने बताया कि पूजन में प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ बजे तथा रात आठ बजे आरती का समय सुनिश्चित किया गया है। नगर बड़े ही आकर्षक ढंग से जगमग झालरों से सजा पटा है। दूर दराज सेेेे श्रद्धालु भक्त श्री गणेश माँ लक्ष्मी माँ सरस्वती के पूजन में शामिल हो रहे है और दर्शन पूजन कर प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। इस मौके पर लोक गीत गायक मुन्नर यादव, कमलेश विश्वकर्मा, समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार, अशोक अग्रहरि, प्रद्युम्न उमर, कार्तिकेय, शिवेंद्र त्रिपाठी, अनुराग अग्रहरि, सोनू उमर, राहुल साहू, अनुराग राज, जय उमर, रवि, सत्यम, राहुल तिवारी आदि लोग रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions