राशन कोटेदारों को मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, लाभांश ₹90 से बढ़कर ₹125 प्रति कुंतल
सोनभद्र, 15 अगस्त 2026। प्रदेश के राशन कोटेदारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने राशन कोटेदारों को मिलने वाले लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 78 हजार राशन कोटेदार लाभान्वित होंगे
5:50 PM, Aug 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 15 अगस्त 2026। प्रदेश के राशन कोटेदारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री ने राशन कोटेदारों को मिलने वाले लाभांश को ₹90 प्रति कुंतल से बढ़ाकर ₹125 प्रति कुंतल करने की घोषणा की है। इस निर्णय से प्रदेश के करीब 78 हजार राशन कोटेदार लाभान्वित होंगे।लाभांश वृद्धि की घोषणा के अवसर पर मुख्यमंत्री के संबोधन एवं कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद सोनभद्र की चारों विधानसभा क्षेत्रों—रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, दुद्धी एवं घोरावल में किया गया। विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं राशन कोटेदारों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना।कलेक्ट्रेट सभागार में बड़ी संख्या में कोटेदार रहे मौजूदरॉबर्ट्सगंज स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती रूबी प्रसाद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नंदलाल गुप्ता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में राशन कोटेदार उपस्थित रहे। इसी प्रकार ओबरा, दुद्धी एवं घोरावल विधानसभा क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और राशन कोटेदारों ने सहभागिता की।सोनभद्र के 786 कोटेदारों को मिलेगा लाभलाभांश में की गई इस वृद्धि का सीधा लाभ जनपद सोनभद्र के 786 राशन कोटेदारों को मिलेगा। अब राशन वितरण पर प्रति कुंतल मिलने वाला लाभांश ₹90 के स्थान पर ₹125 होगा। इससे कोटेदारों की आय में वृद्धि होने के साथ ही सार्वजनिक वितरण प्रणाली को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी।
यह भी पढ़ें






