मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ
मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ, 12 लाख शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ
8:20 PM, Jul 8, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के संबोधन का हुआ सजीव प्रसारण, जिलाधिकारी ने लाभार्थी शिक्षकों को वितरित किए प्रमाण-पत्रसोनभद्र। प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत प्रदेश के लगभग 12 लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही 1.10 करोड़ छात्र-छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से यूनिफॉर्म, जूता, मोजा, स्वेटर, स्कूल बैग एवं स्टेशनरी के लिए प्रति छात्र-छात्रा ₹1200 की धनराशि प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त लगभग 10 लाख शिक्षकों एवं संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ एमओयू भी किया गया।योजना के शुभारंभ अवसर पर सोनभद्र के कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके बाद मुख्यमंत्री के संबोधन का सजीव प्रसारण उपस्थित अधिकारियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने देखा।इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के लाभार्थी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों के स्वास्थ्य, सम्मान एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। यह योजना शिक्षकों एवं उनके परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ उनकी आर्थिक एवं सामाजिक सुरक्षा को भी मजबूत करेगी।कार्यक्रम में जिला विद्यालय निरीक्षक श्री जयराम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी श्री मुकुल आनंद पांडेय, समाज कल्याण राज्य मंत्री के प्रतिनिधि श्री संजीव कुमार तिवारी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






