होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

न्याय पंचायत म्योरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, कंपोजिट विद्यालय बलियरी का रहा दबदबा.

खण्ड शिक्षा अधिकारी श्री सुनील कुमार जी ने कहा कि "पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है।"

9:53 PM, Oct 18, 2026

Share:

Edited By: U. Gupta , Reported By: यू.गुप्ता

न्याय पंचायत म्योरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दमखम, कंपोजिट विद्यालय बलियरी का रहा दबदबा.

खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाता है।

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, न्याय पंचायत म्योरपुर की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुक्रवार को कंपोजिट विद्यालय बलियरी के खेल मैदान में बड़े ही उत्साह के साथ संपन्न हुई। प्रतियोगिता में न्याय पंचायत के 54 परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ खण्ड शिक्षा अधिकारी और ग्राम प्रधान के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस दौरान कबड्डी, खो-खो और विभिन्न आयु वर्गों की दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

Image

खण्ड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार जी ने कहा कि "खेल केवल शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि यह अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का पाठ पढ़ाता है। पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और मार्गदर्शन की जरूरत है। ऐसी प्रतियोगिताएं ही उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देती हैं।"

विज्ञापन

Image

प्राथमिक संवर्ग की 50 मीटर बालिका दौड़ में कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा की अंजू व बालक वर्ग में प्रा.वि. हरदीमोड़, परनी के जय सिंह प्रथम रहे। 100 मीटर में कंपोजिट विद्यालय बलियरी की बिंदु और रंजन, 200 मीटर में अंश यादव और कोमल तथा 400 मीटर में अंश यादव और पूनम विजेता रही।

उच्च प्राथमिक संवर्ग की 100 मीटर दौड़ में उच्च प्राथमिक विद्यालय रासपहरी के इंद्रमणि और रीना, 200 मीटर में दीपू और कुसुम तथा 400 व 600 मीटर दौड़ में इंद्रमणि और रीना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

विज्ञापन

खो-खो प्राथमिक संवर्ग में कंपोजिट विद्यालय बलियरी व उच्च प्राथमिक में उच्च प्राथमिक विद्यालय रासपहरी विजेता रहा। कबड्डी प्राथमिक बालक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बलियरी, बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा तथा उच्च प्राथमिक बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय रासपहरी व बालिका वर्ग में कंपोजिट विद्यालय बभनडीहा की टीम विजयी रही।

कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार के निर्देशन एवं न्याय पंचायत खेल प्रभारी शारदा प्रसाद के नेतृत्व में संपन्न हुआ। अंत में विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सर्वेश कुमार गुप्ता, खेल के निर्णायक की भूमिका में शशि रंजन सिंह, सुनील कुमार सहित विजयी लाल, मोतीलाल, ज्ञान प्रकाश, अखिलेश पर्वत, हरिश्चंद्र शुक्ला, रजनीश श्रीवास्तव, प्रहलाद वर्मा, एआरपी विवेक झा व अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions