20 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर को चोपन पुलिस ने किया गिरफ्तार
20 हजार रुपये का इनामी गैंगस्टर गिरफ्तार, चोपन बस स्टैंड से पुलिस ने दबोचा
8:35 PM, Jul 7, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 07 जुलाई। जनपद में वांछित एवं पुरस्कार घोषित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चोपन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने 20 हजार रुपये के इनामी गैंगस्टर को चोपन बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना चोपन पुलिस टीम ने सोमवार सुबह करीब 9:10 बजे बस स्टैंड, चोपन से राजबीर सिंह पुत्र महिपाल सिंह (40 वर्ष), निवासी सादात नगर, थाना नैटोर, जनपद बिजनौर को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त थाना राबर्ट्सगंज में दर्ज मुकदमा संख्या 1039/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। वह लंबे समय से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 20 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया गया था।पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के अलावा मुकदमा संख्या 246/2025 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 303(2) एवं 317(2) के तहत भी मामला दर्ज है।गिरफ्तारी की कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक गोपाल जी गुप्ता के नेतृत्व में उपनिरीक्षक मनोज सिंह तथा थाना चोपन की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से की।
यह भी पढ़ें






