चुर्क क्षेत्र पत्रकार संजय सिंह की माता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
चुर्क। चुर्क क्षेत्र के सोनप्रभात सोनभद्र लाइव एवं दैनिक भास्कर के पत्रकार संजय सिंह की पूजनीय माता स्वर्गीय कमला देवी का लगभग 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई
6:45 AM, Sep 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

चुर्क। चुर्क क्षेत्र के सोनप्रभात सोनभद्र लाइव एवं दैनिक भास्कर के पत्रकार संजय सिंह की पूजनीय माता स्वर्गीय कमला देवी का लगभग 90 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने आज अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।स्वर्गीय कमला देवी सरल, सहज एवं धर्मपरायण महिला थीं। उनके निधन पर चुर्क क्षेत्र के पत्रकारों, स्थानीय जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं क्षेत्रवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोक व्यक्त करने वालों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति दें।
यह भी पढ़ें






