होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चुर्क मानसून कप 2026 का शुभारंभ, मिर्जापुर टीम रही दिन की सबसे बड़ी विजेता

चुर्क मानसून कप 2026 का शुभारंभ, मिर्जापुर टीम रही दिन की सबसे बड़ी विजेता

7:50 PM, Jul 27, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क मानसून कप 2026 का शुभारंभ, मिर्जापुर टीम रही दिन की सबसे बड़ी विजेता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चुर्क। चुर्क मानसून कप 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ सोमवार 27 जुलाई 2026 को उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि जयप्रकाश यादव एवं शिव कुमार सिंह ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में सभासद हिमांशु खत्री, विशाल सिंह, दीपचंद महतो, संजीव वर्मा, जनरल सिंह तथा रंजीत केसरी उपस्थित रहे।उद्घाटन के बाद पहला मुकाबला मिर्जापुर और घुर्मा के बीच खेला गया, जिसमें मिर्जापुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। दूसरा मैच आमोखर और शाहगंज के बीच खेला गया, जिसमें शाहगंज ने आमोखर को पराजित कर विजय हासिल की।इसके बाद पहले दो मुकाबलों की विजेता टीमों मिर्जापुर और शाहगंज के बीच तीसरा मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में मिर्जापुर ने एक बार फिर बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए शाहगंज को 20 रन से हराकर दिन की दूसरी जीत अपने नाम की।टूर्नामेंट के दौरान आयोजन समिति के सदस्य संदीप सिंह, प्रियांशु द्विवेदी, प्रियांशु कुमार, राघव, अमन, आदित्य, नैना एवं अंकू सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।आयोजक आकाश सिंह ने बताया कि मानसून कप के सभी मुकाबले 6-6 ओवर के खेले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह विशेष मानसूनी टूर्नामेंट है, इसलिए हल्की बारिश या मौसम में बदलाव की स्थिति में भी मैचों का आयोजन जारी रहेगा। उन्होंने खिलाड़ियों और दर्शकों से खेल भावना बनाए रखते हुए टूर्नामेंट का आनंद लेने की अपील की

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions