होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चूर्क मानसून कप 2K26: मेजबान चूर्क का दबदबा, लगातार दो मुकाबले जीतकर किया शानदार प्रदर्शन

चूर्क मानसून कप 2K26: मेजबान चूर्क का दबदबा, लगातार दो मुकाबले जीतकर किया शानदार प्रदर्शन

7:37 PM, Jul 31, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चूर्क मानसून कप 2K26: मेजबान चूर्क का दबदबा, लगातार दो मुकाबले जीतकर किया शानदार प्रदर्शन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





चूर्क। चूर्क मानसून कप 2K26 में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। पूरे दिन रोमांचक मुकाबलों का दौर जारी रहा, जिसमें मेजबान चूर्क की टीम ने लगातार दो मैच जीतकर अपना दबदबा कायम रखा।दिन का पहला मुकाबला बनारस पॉली हॉस्पिटल और चकरिया के बीच खेला गया। इस मैच में बनारस पॉली हॉस्पिटल की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए शानदार जीत दर्ज की और अगले दौर में अपना स्थान सुनिश्चित किया।दिन का दूसरा मैच मेजबान चूर्क और कतवरिया के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने जीत के लिए पूरा दमखम लगाया, लेकिन अंत में चूर्क की टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया।इसके बाद दिन का तीसरा एवं अंतिम मुकाबला चूर्क और रामगढ़ के बीच खेला गया। इस मैच में भी चूर्क की टीम का दबदबा देखने को मिला। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चूर्क ने लगातार दूसरी जीत दर्ज की और दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।चूर्क मानसून कप 2K26 में प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और दर्शकों के उत्साह ने टूर्नामेंट का माहौल और भी जोशीला बना दिया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions