चूर्क मानसून कप 2K26: पंचमुखी महादेव 11 सेमीफाइनल में, सिद्धी ने दर्ज की शानदार जीत
चूर्क मानसून कप 2K26: पंचमुखी महादेव 11 सेमीफाइनल में, सिद्धी ने दर्ज की शानदार जीत
8:30 PM, Aug 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चूर्क। चूर्क मानसून कप 2K26 में शनिवार को खेले गए मुकाबलों ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। दिन के पहले क्वार्टरफाइनल मैच में पंचमुखी महादेव 11 और रेणुकूट की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंततः पंचमुखी महादेव 11 ने बेहतरीन जीत दर्ज करते हुए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया।दिन का दूसरा मुकाबला सिद्धी और लोढ़ी-2 के बीच लीग चरण में खेला गया। इस मैच में सिद्धी की टीम ने शानदार बल्लेबाजी और अनुशासित गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की तथा प्रतियोगिता में अपनी मजबूत दावेदारी पेश की।अब टूर्नामेंट सेमीफाइनल चरण में पहुंच चुका है, जिससे मुकाबले और भी रोमांचक होने की उम्मीद है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें आगामी मैचों पर टिकी हैं, जहां फाइनल में जगह बनाने के लिए टीमें पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगी।
यह भी पढ़ें






