होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

Churk:धान के खेत में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने बाल संरक्षण टीम को सौंपा

चुर्क (सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित रौप-सहिजन खुर्द मोहाल में चंद्रिका माता मंदिर से करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया

6:04 AM, Oct 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

Churk:धान के खेत में मिला नवजात शिशु, पुलिस ने बाल संरक्षण टीम को सौंपा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




चुर्क (सोनभद्र)। रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 स्थित रौप-सहिजन खुर्द मोहाल में चंद्रिका माता मंदिर से करीब 100 मीटर दूर धान के खेत में एक नवजात शिशु मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रात के समय बच्चे के रोने की आवाज सुनकर एक युवक बाहर निकला तो खेत में नवजात शिशु नग्न अवस्था में पड़ा मिला। इसके बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ने नवजात को खेत में पड़ा देखकर अपने परिजनों, नगर पालिका सभासद राकेश भारती और ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने नवजात को उठाकर पास स्थित सरकारी एएनएम सेंटर पहुंचाया, ताकि उसे तत्काल सुरक्षा मिल सके।घटना की सूचना चुर्क चौकी, लोढ़ी चौकी और डायल 112 पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नवजात शिशु को अपने संरक्षण में लेकर बाल संरक्षण टीम को सूचित किया।इसके बाद बाल संरक्षण टीम के वरिष्ठ सहायक राजेश सिंह और चाइल्ड हेल्पलाइन के अनिल यादव को नवजात सौंप दिया गया। टीम नवजात को जिला अस्पताल स्थित वन स्टॉप सेंटर ले जाएगी, जहां अस्पताल की टीम से उसके स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। इसके बाद बाल संरक्षण विभाग द्वारा नियमानुसार आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। फिलहाल नवजात को सुरक्षित देखभाल और चिकित्सकीय जांच के लिए संबंधित टीम के सुपुर्द कर दिया गया है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions