कीचड़ से सनी चुर्क रेलवे स्टेशन रोड, आम नागरिकों का चलना हुआ दुश्वार
कीचड़ से सनी चुर्क रेलवे स्टेशन रोड, आम नागरिकों का चलना हुआ दुश्वार
8:56 PM, Jul 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क (सोनभद्र)। चुर्क रेलवे स्टेशन को जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों कीचड़ और जलभराव से पूरी तरह प्रभावित है। सड़क पर फैले कीचड़ के कारण राहगीरों, यात्रियों, स्कूली बच्चों तथा दोपहिया वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। तथा इसी रोड पर इस समय झाझरिया कंपनी द्वारा रेलवे दोहरीकरण का कार्य कराया जा रहा है जिसका सारा सामान इसी रास्ते आ जा रहा है दिन भर सैकड़ो गाड़ियां झाझरिया कंपनी की इसी रोड पर दौड़ रही है जिसके कारण यह रोड पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो चुकी हैस्थानीय लोगों दिनेश कुमार, आकाश सोनी, मनीष कुमार,राहुल सोनी, विकास, बृजेश सोनी, शिवम, गया कुमार,गोपाल का कहना है कि हल्की बारिश के बाद ही सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है, जिससे पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। रेलवे स्टेशन आने-जाने वाले यात्रियों को अपने सामान के साथ कीचड़ से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे आए दिन फिसलने और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।नागरिकों ने संबंधित विभाग और स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि सड़क की तत्काल मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और रेलवे स्टेशन तक सुरक्षित आवागमन संभव हो सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के पूरे मौसम में लोगों को इसी तरह कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वही वही पीडब्ल्यूडी विभाग के जूनियर इंजीनियर रवि प्रताप मौर्य का कहना है विभाग द्वारा झाझरिया कंपनी को एक पत्र जारी किया गया है इसमें बताया गया की झाझरिया कंपनी के ओवरलोड तथा बड़े वाहनों के चलने से यह रोड पूरी तरह ध्वस्त हुई है जिसका जिम्मेदार वह कंपनी है इसलिए इस रोड को बनाने की जिम्मेदारी भी कंपनी की है कंपनी को तत्काल रोड मरम्मत के लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा एक पत्र जारी किया गया है तथा विधायक जी से भी एक पत्र जारी कराया गया है जिसमें खनिज न्यास विभाग द्वारा रोड की मरम्मत के लिए प्रस्ताव भेजा गया है
यह भी पढ़ें






