उड़ रहे धूल एवं प्रदूषण से नाराज नागरिकों ने निजी कंपनी के वाहनों को रोका
उड़ रहे धूल एवं प्रदूषण से नाराज नागरिकों ने निजी कंपनी के वाहनों को रोका
5:47 PM, May 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क सोनभद्र गुरूवार की सुबह रेलवे स्टेशन मार्ग पर नाराज ग्रामीणों ने निजी कम्पनी के वाहनों को रोक दिया
चुर्क चौकी क्षेत्र के अंतर्गत रेलवे स्टेशन रोड पर गुरूवार की सुबह धूल और प्रदूषण से तंग आकर स्थानीय लोगों द्वारा रोड पर चल रहे निजी कंपनी के गाड़ियों के आवागमन को रोका गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चुर्क रेलवे रोड पर निजी कम्पनी के लिए हर दिन बड़े बड़े वाहनों का आवागमन होने से दुर्घटना की असंका बनी रहती है और धूल उड़ता रहता है जिससे बीमारी से लोग ग्रसित हो रहे है,और इस मार्ग द्वारा प्रतिदिन सैकड़ों छात्र छात्राएं, दर्जनों गांवों के लोगो का आवा गमन है स्थानीय लोगो ने बताया कि निजी कम्पनी के प्रोजेक्ट मैनेजर को पत्र के माध्यम से सूचना दिया गया और कई बार बोला गया कि रोड पर भारी वाहनों के आने जाने से रोड बुरी तरह से जगह जगह गड्ढा में तब्दील हो चुकी है वाहनों के चलने से धूल ज्यादा मात्रा में उड़ कर घर मे घुस जा रहा है जिससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है रोड पर पानी छिड़काव की मांग की गई मांग पूरा न होने पर नाराज ग्रामीणों ने गुरुवार की सुबह वाहनों को रोक दिया मांग करते हुवे ग्रामीणों ने कहा की निजी कम्पनी पानी का छिड़काव करें व विभाग रोड की मरमत जल्द से जल्द कराये निजी कम्पनी के अधिकारियों से दिन में दो बार पानी छिड़काव की मांग पूरी होने पर वाहनों को जाने दिया ,
यह भी पढ़ें






