संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत साफ-सफाई, जागरूकता और रोग नियंत्रण गतिविधियां तेज
संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत साफ-सफाई, जागरूकता और रोग नियंत्रण गतिविधियां तेज
8:33 PM, Jul 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

उच्च जोखिम वाले गांवों में विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया जा रहा जागरूकमलेरिया, डेंगू, टीबी, आईएलआई एवं अन्य संक्रामक रोगों की निगरानी जारीजनपद सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग तथा अन्य संबंधित विभागों द्वारा व्यापक स्तर पर गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, हैंडपंपों का क्लोरीनीकरण, नालियों की सफाई, फॉगिंग एवं संक्रामक रोगों की रोकथाम के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ के निर्देशन में उच्च जोखिम वाले गांवों में माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सफाईकर्मियों, पंचायत सहायकों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों एवं ग्राम प्रधानों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।इसके साथ ही ग्रामीणों को संक्रामक रोगों से बचाव, व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता अपनाने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने के लिए जागरूक किया जा रहा है।अभियान के अंतर्गत विद्यालयों में जागरूकता रैलियां, ग्राम सभाओं का आयोजन तथा ग्राम स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इसके अलावा झाड़ियों की कटाई, नालियों की सफाई, शौचालय निर्माण, फॉगिंग एवं मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए लगातार गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।वहीं, दस्तक अभियान के तहत बुखार, आईएलआई, टीबी, डायरिया एवं अन्य संक्रामक रोगों के संभावित मरीजों की घर-घर जाकर पहचान की जा रही है। चिन्हित व्यक्तियों की आवश्यक जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक कार्रवाई भी जारी है।जनपद प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा बुखार या अन्य संक्रामक रोगों के लक्षण दिखाई देने पर बिना देरी के नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
यह भी पढ़ें






